Newsमप्र छत्तीसगढ़

जबलपुर के बरगी डैम 40 लोगों के साथ आंधी पलटा क्रूज, 6 शव 15 से अधिक गायब, 18 को बचाया जा सका

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरूवार की शाम पर्यटकों से भरा क्रूज पलट गया। पुलिस के अनुसार, 6 शव बरामद किये गये है। 18 को सुरक्षित बचा लिया गयाहै। 15 से अधिक अब भी लापता है। बरगी सिटी एसपी अंजुल मिश्रा ने बताया है कि गया है। एमपी टूरिज्म के क्रूज में 40-45 लोग सवार थे। अचानक आंधी की वजह से यह हादसा हुआ हे। हादसे की खतर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिये पहुंची। अंधेरा होने के कारण से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। हालांकि बड़ी टॉर्च का उपयोग करके लोगों की तलाश की जा रही है।

बरगी डैम में क्रूज डूबने के बाद बचाव के लिए नाव पहुंची। कैप्टन को बचाया गया।
बरगी डैम में क्रूज डूबने के बाद बचाव के लिए नाव पहुंची। कैप्टन को बचाया गया।
एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई। रेस्क्यू जारी है।
एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई। रेस्क्यू जारी है।
इस हादसे में क्रूज पर सवार 18 लोग तैरकर बाहर आ गए हैं।
इस हादसे में क्रूज पर सवार 18 लोग तैरकर बाहर आ गए हैं।
रेस्क्यू टीम ने डैम से दो महिलाओं के शव निकाले। बाकी लोगों की तलाश जारी है।
रेस्क्यू टीम ने डैम से दो महिलाओं के शव निकाले। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

पर्यटन विभाग के ऑफिसर बोले कि 20 वर्ष पुराना है क्रूज
पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेन्द्र रिछारिया ने बताया है कि बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं, दूसरा क्रूज खराब है।
लाइफ जैकेट पहनने का मौका ही नहीं मिला-पायलट
क्रूज पायलट महेश ने बताया है कि वह पिछले 10 साल से कू्रज चला रहा है। पूरी तरह से प्रशिक्षित व लायसेंसधरी है। उनके अनुसार क्रूज में सभी सुरक्षा की व्यवस्था है। पर्यान्प्त लाइफ जैकेट मौजूद थे। लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों का लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिल पाया।
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बावजूद क्रूज संचालन जारी
बता दें, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य तेज कर दिया गया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक आए तूफान की वजह से क्रूज चालक को संभलने का मौका नहीं मिला, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि मौसम अलर्ट के बावजूद क्रूज संचालन क्यों जारी रखा गया.मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस हादसे पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है और प्रशासन को तत्काल रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने कहा है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजने के प्रयास जारी हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş