Newsमप्र छत्तीसगढ़

एससी बस में आग लगने से 4 वर्षीय बालक जिन्दा जला, यात्री बोले -वायर जलने की बदबू आ रही थी, बस चालक ने ध्यान नहीं दिया

शाजापुर. जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इन्दौर से ग्वालियर जा रही इन्टरसिटी एक्सप्रेस एयरकंडीशन बस एमपी07-जेडएल-9090 में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गयी। हादसे में शिवपुरी निवासी अभिषेक जैन का 4 वर्षीय मासूम बेटा अनय बस के अन्दर ही जिन्दा जल गया।
बस में सवार यात्रियों और चश्मदीदों के अनुसार, सफर के दौरान बस में से लगातार वायरिंग जलने की बदबू आ रही थी। महिला यात्री मालती शर्मा पर स्थित होटल जैन पथ पर रूकी तो उस समय कुछ यात्री बस में बैठे हुए थे। जबकि कई यात्री नीचे उतरकर नाश्ता करने चले गये थे। लगभग 5 मिनट बाद बस में आग लग गयी। भगदड़ के बीच 4 वर्षीय मासूम भीड़ में फंस गया और वह बाहर नहीं निकल सका। परिजन जब तक उसे बचाने पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। हालात ऐसे थे कि बच्चे को बचाने की कोशिश करने वाला भी आग की चपेट में आ सकता था।

आग लगने की तस्वीरें

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आधा घंटे देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, तब तक बस जल चुकी थी।
आधा घंटे देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, तब तक बस जल चुकी थी।
बस इंदौर से ग्वालियर जा रही थी।
बस इंदौर से ग्वालियर जा रही थी।
प्रशासन 2 घंटे बाद मासूम का शव निकाल पाया।
प्रशासन 2 घंटे बाद मासूम का शव निकाल पाया।

न इमरजेंसी गेट था, न अग्निशमन यंत्र
हादसे के वक्त बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। आग लगते ही चीख-पुकार मच गई। बस में न तो कोई आपातकालीन (इमरजेंसी) खिड़की थी और न ही आग बुझाने के लिए कोई अग्निशमन यंत्र मौजूद था। यहां तक कि बस का मुख्य दरवाजा भी नहीं खुल रहा था।ऐसे में स्थानीय लोगों की मदद से कांच और खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस अफरा तफरी के बीच ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। आग इतनी भीषण थी कि अधिकांश यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया।
आग पर काबू पाने के बाद भी मासूम अन्य का कहीं पता नहीं चल रहा था। बच्चे को ढूंढने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई, जिसके पंजे से बस के गेट और खिड़कियां तोड़ी गईं। इसके बाद पीछे का रास्ता बनाने के लिए वेल्डिंग मिस्त्री को बुलाकर गेट कटवाया गया और सीटें हटाई गईं। करीब दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एक सीट के नीचे से मासूम का कंकाल बरामद हुआ, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet kalitebet kalitebet giris betsmove betsmove giris gonebet gonebet giris betnano betnano giriş jojobet jojobet cratosroyalbet grandpashabet palacebet sonbahis jojobet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş