किले पर फांसी लटकी की पहचान प्रीति जाटव के रूप, बच्चे बोले -पापा ने मम्मी को बहुत मारा था
ग्वालियर. किले की दीवार के सहारे लगे पेड़ पर लटक करने वाली महिला की शिनाख्त प्रीति जाटव निवासी पानपत्ते की गोठ पत्नी देवेन्द्र जाटव के रूप में हुई है। शिनाख्त होने के बाद जो कहानी सामने आई है। उसने पूरे मामले का दर्दनाक बना दिया है। 4 बच्चों की मां पीति ने कथित रूप से पति की बेवफाई, मारपीठ और लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने निर्णय लिया था।
क्या है मामला
प्रीति शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर से नाराज होकर बिना बताए निकल गई थी। परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के चलते वह सीधे ग्वालियर किले पहुंची, जहां उसने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शनिवार सुबह तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली में रहने वाले मृतका के भाई प्रदीप कुमार का फोन बहोड़ापुर थाना पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद शव की पहचान प्रीति जाटव के रूप में हुई। भाई प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा देवेन्द्र सिंह का पिछले करीब 2 वर्षों से UP के इटावा जिले के महेबा क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। वह महिला कई बार ग्वालियर भी आती थी। परिजनों के अनुसार अवैध संबंधों के कारण देवेन्द्र अपनी पत्नी और 4 बच्चों के खर्च के लिए पर्याप्त पैसे नहीं देता था। जब प्रीति इसका विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रीति को अतिरिक्त दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
सामाजिक पंचायतों में मामला रखा
भाई प्रदीप ने पुलिस को बताया कि बहन का परिवार बचाने के लिये 2 बार सामाजिक पंचायतों में मामले को रखा गया, उन्होंने जिस वकील के यहां काम करते हैं। उनसे भी देवेन्द्र को समझाने का प्रयास कराया गया था। लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये रखवा दिया है। पुलिस ने बताया है कि दिल्ली से मायके पक्ष को लोग ग्वालियर पहुंच रहे हैं। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
टीआई बहोड़ापुरा आलोक परिहार के अनुसार महिला के भाई ने पति पर अवैध संबंध और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाये है। मामले की जांच की जा रही है। विस्तृत बयान मिलने के बाद ही केस दर्ज करने पर निर्णय लिया जायेगा।

