Newsमप्र छत्तीसगढ़

56 बार ट्रैफिक सिंग्नल जंप करने वाला टेंपों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 28 हजार जुर्माना भरने के बाद ही छोडा जायेगा

ग्वालियर. शहर के चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों को मजाक समझने वाले सवारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस सख्त कार्यवाही का रूख अपनाया है। शनिवार को यातायात पुलिस ने एक ऐसे ही यातायात के सिग्नलों को जम्प करने वाले विक्रम टैम्पो को विशेष घेराबंदी कर पकड़ा है। जो पिछले डेढ वर्षो में 56 बार रेड लाइट जम्प करने का आदी हो चुका था। उस पर 56 ई-चालान पेडिंग थे। लगभग 28 हजार रूपये का जुर्माना भरने के बाद ही टेंम्पो को छोड़ा जायेगा। बार-बार चेतावनी दिये जाने के बावजूद चालक ई-चालान जमा नहीं कर रहा था। शनिवार की सुबह पुलिस ने इस विक्रम टेम्पो को ब्लैक लिस्ट कर घेराबंदी की। दोपहर में यह टेम्पो न्यू जेएएच (एक हजार बिस्तर अस्पताल) के बाहर पकड़ा गया। यातायात पुलिस ने टेम्पों जब्त कर थाने पहुंचा दिया है।
यातायात पुलिस के टारगेट पर था ये टेम्पों
शहर के चौराहों पर यातायात सिग्नल को मजाक समझने वाले सवारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रूख अपनाते हुए कार्यवाही की है। शनिवार को यातायात पुलिस ने ऐसे ही विक्रम टेम्पों को विशेष घेराबंदी कर दबोचा था। जो कि पिछले डेढ़ वर्षो में 56 बार रेड लाइट जम्प कर चुका था। उस पर 56 ई-चालान पेडिंग थे। लगभग 28 हजार जुर्माना भरने के बाद ही टेम्पों को छोड़ा जायेगा। बार-बार चेतावनी दिये जाने के बाद टेम्पो चालक ई-चालान जमा नहीं कर रहा था। शनिवार की सुबह पुलिस ने इस विक्रम टेंपो का ब्लैकलिस्ट कर घेराबंदी की। दोपहर में यह टेम्पों न्यू जेएएच के बाहर पकड़ा गया। यातायात पुलिस ने टेंपो जब्त कर थाने पहुंचा दिया है।
पुलिस के रडार पर था रूट नंबर-4 का यह टेंपो
यातायात डीएसपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर शहर में लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले आदतन वाहनों की एक ‘ब्लैक लिस्ट’ तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में कंपू यातायात थाना प्रभारी (निरीक्षक) केपीएस तोमर को इस विशेष विक्रम टेंपो (क्र. MP 07 RA-1427) को ट्रैक करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
अब ब्लैक लिस्ट होंगे ऐसे सवारी वाहन
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब शहर के अन्य ऑटो और विक्रम चालकों में हड़कंप है। यातायात पुलिस अब ऐसे सभी कमर्शियल वाहनों की सूची खंगाल रही है, जिन पर भारी-भरकम ई-चालान पेंडिंग हैं और वे शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं।
एएसपी ट्रैफिक अनु बेनीवाल ने कहा- कंपू यातायात पुलिस ने एक ऐसे विक्रम टेंपो और चालक को पकड़ा है, जिसके खिलाफ 56 चालान पेंडिंग हैं। यह चालान नियमों की अनदेखी कर लगातार बच निकल रहा था, लेकिन शनिवार को विशेष चेकिंग के दौरान इसे जब्त कर लिया गया। अब बिना पूरा जुर्माना भरे यह वाहन सड़क पर नहीं उतर सकेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *