LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP सरकार के मंत्रियों की होगी अग्नि परीक्षा, दिल्ली भेजी जाएगी पूरी लिस्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए भाजपा ने मंत्रियों की परफॉर्मेंस समीक्षा का बडा कार्यक्रम तय किया है। ढाई साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही मोहन सरकार के मंत्रियों को रविवार और सोमवार को सत्ता-संगठन के प्रमुखों के सामने रिपोर्ट कार्ड रखना होगा। सबसे पहले डिप्टी सीएम जगदीश देवडा वित्त-आबकारी व प्रभार के जिलों से जुडा लेखा-जोखा पेश करेंगे। अंत में राज्यमंत्री राधा सिंह की बारी आएगी।
आगामी रणनीति तैयार करने में जुटी भाजपा
रिपोर्ट 18 मुख्य बिंदुओं पर है। सत्ता-संगठन के प्रमुख संबंधित मंत्री को उनकी कमियों से रू-ब-रू कराएंगे। इस कवायद को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोडकर देखा जा रहा है साथ ही उन विधानसभा सीटों की समीक्षा होगी जहां भाजपा को 2023 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पडा था। पार्टी अब इन सीटों पर आगामी रणनीति तैयार करने में जुटी है।
सीएम-शिवप्रकाश, प्रदेशाध्यक्ष के सामने पेशी
शनिवार देर रात की जानकारी के अनुसार वन-टू-वन समीक्षा मुख्यमंत्री निवास पर होगी। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *