LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

4 लाख रूपये की 35 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर  30सितम्बर को थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता को सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्मैक बैचने की फिराक में थाना जनकगंज क्षेत्र में गोल पहाडि़या कलारी के पास हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकिल लिये खड़ा है।
तत्काल कार्यवाही करते हुए क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता ने थाना बल की टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। पकडे़ गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 35 ग्राम स्मैक जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमती 4 लाख रूपये है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ थाना क्राईम ब्रांच ग्वालियर में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
जप्तमशरूका-35 ग्रामस्मैककीमतीलगभग 4 लाख रूपये तथा एक हीरो स्प्लेण्डरमोटरसायकिल।
10 नशेडि़यों के विरूद्व ग्वालियर पुलिस ने की कार्यवाही
पुलिस द्वारा अवैध मादकपदार्थ की खरीद-फरोख्त व सेवन करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज 30 सितम्बर को चलाये गये अभियान के दौरान थाना झांसी रोड क्षेत्र से 02, थानापड़ाव क्षेत्र से 04, थानाकम्पू क्षेत्र से 01 तथा थानाहजीरा क्षेत्र से 03 कुल 10 नशेडि़यों को अवैध मादकपदार्थ का सेवन करते हुए पकड़ा गया।पकड़े गये नशेडि़यों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व किये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *