Newsमप्र छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड ने कार को किये 3400 किस, लाइक और व्यूज के चक्कर में पहुंचा थाने, पुलिस ने किया 5500 रूपये का चालान

ग्वालियर. सोशल मीडिया पर रील बनाने और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ का एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी कार का ही ‘‘किसिंग कार’’ बना दिया गया है। वहीं कार की पूरी बॉडी पर लाल रंग की लिपस्टिक से लगभग 3400 किस यानी चुम्बन के निशान बने हुए थे। सड़क पर ऐसी कार दौड़ती देख कर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन रीलका यह ट्रेंड युवक को भारीप डऋ गया है।
सोशल मीडिया पर कार का वीडियो तेजी से वायरल हुआ और महज एक दिन में इसे 55 लाख से अधिक व्यूज मिल गये। हालांकि वीडियो वायरल होते ही ग्वालियर यातायाता पुलिस हरकत में आ गयी और कार को जब्त कर लिया।
3.30 घंटे की मेहनत
कार मालिक आदित्य सिकरबार के अनुसार इंस्टाग्रम पर ट्रेंड सेट करने और फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से यह अनोखा प्रयोग किया गया था। उसकी गर्लफ्रेंड ने विदेशी ट्रेंड से प्रभावित होकर कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से निशान बनाय थे। इस पूरी प्रक्रिया में गर्लफ्रेंड को लगभग 3.30 से 4 घंटे का समय लगा था। इसके बाद आदित्य कार को लेकर सिटीसेंटर से ठाठीपुर इलाके दौड़ाते हुए देखा गया। जिससे सड़क पर लोगों का ध्यान भटकने और यातायात नियमों का उल्लघंन की स्थिति बन गयी।
मालिक ने थाने में धोई कार और भरा 5500 रूपये का चालान
यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते नंबर के आधार पर जांच शुरू की और थाटीपुर इलाके से वाहनको रिकवर कर लिया। यातायात सूबेदार अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि 2 दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक स्विफ्ट कार का र्वीिडयो तेजी से वायरल हो गया है। जिस पर लिपस्टिक जैसे आपत्तिजनक मार्क्स बनाये हुए थे। कार चालक को थाने लाकर मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के तहत 5500 रूपये का जुर्माना वसूला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *