जतिसूचक टिप्पणियों के खिलाफ सेन समाज का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन
ग्वालियर. सेन समाज के लोगों ने समाज के सदस्यों के खिलाफ कथित जातिसूचक टिप्पणियों, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और दबंगई की घटनाओं क विरोध में मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों ने पुलिस अधिकारियों से सभी मामलों में त्वरित कार्यवाही और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
स्माज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के साथ विभिन्न घटनाओं से जुड़े साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं। उनका कहना है कि जाति और पारंपरिक व्यवसाय को निशाना बनाकर की जा रही आपत्तिनजक टिप्पणियों से समाज में आक्रोश है। सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो रहा है।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी
समाज ने गांधी नगर इलाके से जुड़े एक मामले में गौरव बाजपेई और उनक साथ बॉबी दंडोतिया पर सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं शिक्षक विजयकुमार के खिलाफ सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से कथित जातिसूचक व अमर्यादित शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया है। सेन समाज का कहना हैकि इस तरह की टिप्पणियों का उद्देश्य व्यक्ति को सामाजिक रूप से अपमानित करना है। मामले में पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
0000

