Latestराज्यराष्ट्रीय

299 रुपए में बिक रहे MP बोर्ड के पेपर

भोपाल. इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षाएं स्टूडेंट्स के लिए मजाक बन गई हैं। 10वीं-12वीं के पर्चे परीक्षा से 50 मिनट पहले लीक हो रहे हैं। साथ ही 299 रुपए में ऑनलाइन बिक भी रहे हैं। भोपाल के ही एक फिजिकल टीचर पीयूष गिरी ने परीक्षा के पहले दिन से आउट हो रहे पेपर्स की जानकारी शेयर की थी। पड़ताल की तो 1 मार्च को हुआ 10वीं का हिंदी का पहला पेपर तो बच्चों के हाथ में एक दिन पहले ही पहुंच चुका था। वहीं, 11 मार्च को हुआ 10वीं गणित का पेपर परीक्षा से 21 मिनट पहले लीक कर दिया गया। 14 मार्च को हुआ 10वीं संस्कृत का पर्चा भी 50 मिनट पहले सोशल मीडिया पर आ चुका था। ऐसे ही 12वीं का पहला हिंदी, दूसरा अंग्रेजी और तीसरे बायोलॉजी के पेपर को भी टेलीग्राम एप पर लीक कर बेचा गया। 10 मार्च को बायोलॉजी का पेपर सुबह 9 बजे से था, पर पर्चा 8:24 बजे टेलीग्राम पर आ गया था। 2 मार्च को हुए हिंदी व 4 मार्च को हुए अंग्रेजी के पर्चे परीक्षा से पहले लीक हुए। हिंदी का पर्चा लीक होने के बाद 9 बजे तक तो उसके सॉल्व वायरल किए।

पुलिस की निगरानी होने के बाद पेपर आउट हो रहे
एमपी बोर्ड द्वारा तैयार कराए गए सभी पेपर्स परीक्षा केन्द्र के नजदीकी पुलिस थानों में ताला बंद पेटियों में सील पैक करके रखे जाते हैं। जहां से परीक्षा से एक घंटे पहले क्षेत्रीय तहसीलदार, पुलिस अफसर, एमपी बोर्ड द्वारा अधिकृत सेंटर अधिकारी एवं संबंधित विद्यालय के टीचर्स की मौजूदगी में निकालकर परीक्षा केन्द्र पहुंचाए जाते हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पुलिस की निगरानी में पेपर होने के बावजूद वह एक दिन पहले कैसे आउट हो रहे हैं।

क्यूआर कोड पर किया पेमेंट तभी मिला पूरा पर्चा
सोमवार रात 11 बजे से टेलीग्राम पर बने 10 से ज्यादा ग्रुप्स पर मंगलवार सुबह 9 बजे होने वाले संस्कृत के पेपर दिलाने का दावा किया गया। टेलीग्राम ग्रुप MP Board Official सहित अन्य सभी ग्रुप में पेपर लेने वालों से 299 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट कराने के लिए फोन पे और भारत पे का QR कोड सर्कुलेट किया गया। स्क्रीन शॉट भेजने पर प्राइवेट ग्रुप के माध्यम से पेपर उपलब्ध कराने की बात कही गई। ऐसे में लोग ग्रुप में तेजी से जुड़ते जा रहे थे। रात 11:05 बजे तक संस्कृत का पहला पन्ना ग्रुप पर डाला जा चुका था, लेकिन पूरे प्रश्नों वाले पेज सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को ही प्राइवेट ग्रुप के जरिए उपलब्ध कराए गए। सुबह 8:16 तक तो सभी ग्रुप्स में संस्कृत का पेपर तेजी से वायरल हो रहा था। दोपहर 12 बजे पेपर छूटने के बाद स्टूडेंट्स से संस्कृत का पर्चा लेकर उसका मिलान किया तो सारे प्रश्न लीक हुए पेपर से हूबहू मिले।

पेपर लीक की शिकायत हर बार आती है, इस बार भी आई। हमने पेपर का मिलान कराया था जो अलग मिला। आपने क्रॉस चेक किया है तो हम इसकी एक बार फिर जांच कराएंगे।
वीरा राणा, चेयरमैन, एमपी बोर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş madridbet madridbet giriş meritking giriş meritking pashagaming pashagaming giriş jojobet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş best online casinos in new zealand casibom casibom giriş casibom güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş holiganbet tlcasino holiganbet holiganbet holiganbet bahiscasino betgit grandpashabet gameofbet betsalvador sonbahis betplay palacebet wbahis wbahis giriş holiganbet holiganbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş