29 वॉ क्वालिटी कन्सेप्ट्स कन्वेंशन 4 सितम्बर को ग्वालियर ग्लोरी परिसर में आयोजित
ग्वालियर. चेप्टर क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा 29वां क्वालिटी कन्सेप्ट्स कनवेंशन का एक दिवसीय आयोजन ग्वालियर ग्लोरी स्कूल परिसर में 4 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है। इस कन्वेशन में करीब 60 केश स्ट्डीज का प्रदर्शन किया जायेगा।
कन्वेशन में क्विज, स्लोगन, पोस्टर, पोयम एव ंकेश स्ट्डीज के विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज अवार्ड से प्रोत्साहित किया जायेगा। इसमें प्रमुख प्रतिभागी गोदरेज, मोडलीज, एसआरएफ, जेके टॉयर्स, जेबी मंघाराम, एल एंड टी इन्दौर, सिंधिया कन्या विद्यालय और ग्वालियर ग्लोरी आदि रहेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जम्मू कश्मीर के पीएम कमिश्नर रिजवानुद्दीन बतौर मुख्य अतिथि, मालनपुर स्थित मांडलीज यूनिट हेड राजेश छावड़ा अध्यक्षता करेंगे। समापन समारोह में आईटीएम यूनीवर्सिटी के वाइस चांसलर आरएस भाकर बतौर मुख्य अतिथि एवं एसोसियेट वाइस प्रेसीडेंट (ऑपरेशंस) विनायक कामत अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का संचालन क्वालिटी सर्किल फोरम के डायरेक्टर अविनाश मिश्रा करेंगे।

