Latestराज्य

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से फिर शुरू हुई मंथली पास सेवा, पुरानी एमएसटी पर भी कर सकेंगे यात्रा

नई दिल्ली.  उत्तर रेलवे ने आज से मंथली पास सेवा पर ट्रेन यात्रा शुरू कर दी है इससे उन यात्रियों को फायदा होगा जिन्होंने पिछले साल लॉकडाउन से पहले एमएसटी या सीजनल टिकट बनवाया था लेकिन लॉकडाउन के बाद वो उसका इस्तेमाल नहीं कर सके,  अब वो उस मंथली पास सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

चुनिंदा ट्रेनों में एमएसटी की शुरूआत
भारतीय  रेलवे ने लॉकडाउन के बाद कुछ स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की थी, लेकिन छोटी दूरी वाली डेली पैसेंजर ट्रेनों को नहीं शुरू किया गया था क्योंकि, रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों में मंथली पास या एमएसटी को मान्य नहीं किया था इससे डेली पैसेंजर्स को हर रोज महंगा टिकट लेकर सफर करना पड़ रहा था लेकिन आज यानी तीन सितंबर 2021 से इसे चुनिंदा ट्रेनों में लागू कर दिया है। पुराने एमएसटी के अलावा रेलवे नए एमएसटी भी बना रहा है।

पुरानी एमएसटी भी मान्य होगी
उत्तर रेलवे ने कहा है कि पिछले साल मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद भी जिन यात्रियों की एमएसटी वैध था, वह अभी भी मान्य होगा जैसे कि जिन यात्रियों का एमएसटी 22 मार्च 2020 से बाद की अवधि के लिए मान्य था, वह अब भी मान्य रहेगा लेकिन इसके लिए यात्रियों को टिकट काउंटर पर जाकर पुराने एमएसटी को फिर से वैलिडेट करवाना होगा इसके बाद वो एमएसटी पर यात्रा कर सकेंगे।

उत्तर रेलवे की किन ट्रेनों में एमएसटी
हालांकि आज से एमएसटी की सुविधा उत्तर रेलवे ने सभी ट्रेनों के लिए मान्य नहीं की है। अभी उत्तर रेलवे के सभी डिवीजन के 56 ट्रेनों में इसे लागू किया गया है. इनमें फिरोजपुर डिवीजन के 10 ट्रेन, दिल्ली डिवीजन के 33 ट्रेन, लखनऊ डिवीजन के 5 ट्रेन, अंबाला डिवीजन के 4 ट्रेन और मुरादाबाद डिवीजन के 4 ट्रेनों में कल से एमएसटी मान्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *