Newsमप्र छत्तीसगढ़

कॉम्बिंग गश्त – 264 फरार स्थाई एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर 282 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

ग्वालियर। – जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 15/16 मार्च की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया।
शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 134 स्थाई वारंट, 130 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 138 गुण्डा एवं 144 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना पुरानी छावनी में 02, डबरा देहात, गिजोर्रा, बिजौली में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा जुआ का थाना डबरा शहर में 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। शहर एवं देहात के विभिन्न थानों में धारा 107/116 जाफौ के 29 प्रकरणों में 41 पर कार्यवाहियां की गई एवं अन्य प्रकरणों में भी 09 कार्यवाहियां की गई हैं।
पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *