Newsमप्र छत्तीसगढ़

छौंदा टोल पर हो रही है अवैध वसूली, कार्यवाही की तैयारी-एडीएम

मुरैना. नेशनल हाइवे -44 पर स्थित छोंदा टोल टैक्स प्रबंधन द्वारा अवैध वसूली के मामले में 2 फरवरी को जारी किये गये एडीएम केक नोटिस का 45 दिन जवाब नही ंदेने पर अब जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करने जा रहा है। एडीएम अश्विनी रावत के कार्यालय से टोल प्रबंधन को 2 फरवरी 2026 को एक पत्र जारी कर इससे हो रही अवैध वसूली पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें मैनेजमेंट को 7 दिन के अन्दर साक्ष्यों समेत जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। टोल प्रबंधन द्वारा डेढ़ महीने के बाद भी कोई जवाब पेश नहीं किया गया है। जिसके चलते जिला प्रशासन अब टोल मैनेजमेंट पर कार्यवाही करने जा रहा है।
शिकायत झूठी है-टोल मैनेजर
अवैध वसूली की शिकायत पर टोल मैनेजर ने बोला झूठी है। उन्होंने इस पूरे मामले को सिरे से नकरा दिया है। उन्होंने कहा है कि नियम से टोल चला रहे है। जिला प्रशासन का नोटिस मिला है। लेकिन शिकायत झूटी है। अभी जवाब नहीं दिया है देंगे। उन्होंने आगे कहा है कि सिविल लाइन थाने के लिये जाने वाले कट की वजह से अक्सर जाम भी लगता है।
एडीएम बोले- कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे
एडीएम अश्वनी कुमार रावत ने कहा, “छौंदा टोल पर अवैध वसूली की कई शिकायतें मिली थी इसके बाद टोल प्रबंधन को नोटिस जारी किया था।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है । कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे ।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino