LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में पानी की टंकी से मिला सांप, 19000 लोग पी रहे थे मरे हुए सांप का पानी

ग्वालियर. नगर निगम की लापरवाही का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 10 के घासमंडी मिर्जापुर मस्जिद इलाके की पानी की टंकी में मरा हुआ सांप मिला। इस टंकी से करीब 19 हजार लोगों को पानी की सप्लाई होती है जो पिछले कई दिनों से इसी पानी का उपयोग कर रहे थे। रहवासियों का आरोप है कि पानी की टंकी की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं की गई थी जिसके कारण टंकी के अंदर गंदगी जमा हो गई और उसमें मरा हुआ सांप मिला।


एक युवक ने लकडी की मदद से मरा हुआ सांप बाहर निकाला
लेगों का कहना है कि निगम की लापरवाही के चलते वे दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे थे जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें एक युवक लकडी की मदद से टंकी के अंदर से मरा हुआ सांप बाहर निकालता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार की है।

टंकी से युवक ने मरा हुआ सांप निकाला।
अधिकारी समास्या को नजर अंदाज कर रहे
घटना के बाद भी नगर निगम अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे है और समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रषासन से टंकी की तत्काल सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है साथ है, साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş