Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस ने किया पानीपत गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 16 मुकदमे दर्ज, पुलिस ने निकाला जुलूस

गुना. आरोन थाना पुलिस ने शनिवार को ‘‘पानीपत गैंग’’ के 19 वर्षीय सरगना विशाल उर्फ हर्षकुमार राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार, 60 लीटर कच्ची शराब और चोरी की एक बाइक जब्त की है। अपराधियों में खौंफ और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिये पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी का नगर के प्रमुख रास्तों से पैदल जुलूस भी निकाला गया है।
एसपी हितिका वासल ने बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपी चोरी की बाइक पर अवैध शराब लेकर राधौगढ की तरफ से आ रहा है। राधौगढ़ एसडीओपी दीपा डोडवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र सिकरबार की टीम ने भोडनी गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन उसकी बाइक फिसल गयी और टीम ने उसे धरदबोचा है।
आरोपी पर 16 आपराधिक मामले दर्ज
सरगना विशाल राजपूत पर पहले से ही छेड़छाड़, बलवा और आर्म्स एक्ट समेत कुल 16 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने पानीपत गिरोह के खिलाफ अभी तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मान रही है। इस पूरी कार्यवाही से थाना प्रभारी रविन्द्र सिकरबार, एसआई रविनंदन शर्मा शामिल रहें।
गैंग में 17 से 22 साल के युवा, वीडियो बनाकर फैलाते थे दहशत
पुलिस जानकारी के अनुसार, आरोपी विशाल ‘पानीपत गैंग’ का नेतृत्व कर रहा था। इस गैंग में 17 से 22 वर्ष के युवा शामिल हैं। यह गैंग अवैध वसूली, रंगदारी, जमीन पर कब्जा और हवाई फायरिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। इलाके में अपना खौफ कायम करने के लिए गैंग के सदस्य लोगों के साथ मारपीट करते थे और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते थे।
लोडेड कट्टा, शराब और विदिशा से चोरी बाइक बरामद
गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान 19 वर्षीय आरोपी विशाल राजपूत के पास से 315 बोर का एक लोडेड देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही दो कैनों में भरी 60 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से जो मोटरसाइकिल बरामद की है, जांच में वह विदिशा जिले के उनारसी इलाके से चोरी की हुई पाई गई है। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş