Newsमप्र छत्तीसगढ़

2 अप्रैल की सुनवाई से पहले हाईकोर्ट जज देखने जायेंगे भोजशाला

भोजशाला में कुल 106 स्तंभ मिले हैं, जिन पर अलग-अलग प्रकार की नक्काशी और डिजाइन हैं।

इंदौर. मध्यप्रदेश की धार जिला स्थित भोजशाला मामले में हाईकोर्ट की इन्दौर बेंच में सोमवार को सुनवाई की गयी थी। इस बीच जस्टिस विजयकुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की बेंच ने कहा है कि अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी। वहीं, हाईकोर्ट की इन्दौर बैंच ने कहा है कि इस केस में 2 अप्रैल की सुनवाई से पूर्व हाईकोर्ट के जस्टिस भोजशाला का निरीक्षण करेंगे। पहले याचिकाकर्ताओं को सुना जायेगा। इसके बाद पक्षकारों की सुनवाई की जायेगी। हालांकि सुनवाई के बीच मुस्लिम पक्ष ने सर्वे रिपोर्ट पर आपत्ति ली है।

भोजशाला में 12वीं से 20वीं सदी तक के शिलालेखों के प्रमाण मिले हैं। - Dainik Bhaskar
हाईकोर्ट ने कहा है कि सुनवाई के दोरान यह बात भी उठी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस केस की जल्द से जल्द सुनवाई होना है। लेकिन इंटरविनर बनने से सुनवाई में देरी हो सकती है।इसलिये इन्हें सबसे आखिरी में यानी पक्षकारों के बाद सुना जायेगा।
सुनवाई के दौरान ASI की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सुनील जैन अदालत में उपस्थित थे। वहीं राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह पेश हुए। एडवोकेट विष्णुशंकर जैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा मेनन भी अदालत में मौजूद थीं। इसके अतिरिक्त, हिंदू फ्रंट की ओर से याचिकाकर्ता आशीष गोयल और अधिवक्ता विनय जोशी अदालत में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *