Newsमप्र छत्तीसगढ़

टोल प्लाजा पर आन्दोलनकारियों ने की तोड़फोड, नो रोड -नो टोल की मांग को लेकर बरैठा प्लाजा पर हंगामा

ग्वालियर. भिण्ड-इटावा नेशनल हाइवे -719 के चौडीकरण की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर मालनपुर के बरैठा टोल प्लाजा पर ‘‘नो रोड,नो टोल’’ आन्दोलन शुरू किया। आन्दोलन शुरू होते ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने हंगामा कर दिया। ऑनलाईन टोल कटने का विरोध करते हुए टोल बूथ में तोड़फोड कर दी। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
सोमवार की दोपहर 12 बजे तय कार्यक्रम के मुताबिक संत कालीदास महाराज के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी बरैठा टेाल प्लाजा पहुंचे और आन्दोलन कर दिया गया। इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टोलकर्मी भले ही टोल फ्री होने की बात कर रहे हैं। लेकिन वास्तव में यहां से गुजरने वाले वाहनों से ऑनलाइन टोल वसूला जा रहा है ।
उनका कहना है कि टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर के माध्यम से गुजरने वाली गाडि़यों से अपने आपपैसे कट रहे हैं। जिससे लोगों में नाराजगी है। आन्दोलन को कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आयी है। इस सड़क पर हो रही मोतों की अनदेखी कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर भी संतों से मिलने पहुंचे थे। संतों से उन्होंने कहा है कि सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। 5 मिनट की मुलाकात के बाद वह लौट गये।
आंदोलन से ठीक पहले दो धड़े में बंटा संत समाज
इस आंदोलन से ठीक पहले संत समाज दो धड़े में बंट गया था। संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामदास महाराज ने वीडियो जारी कर इसे स्थगित करने की बात कही थी। वहीं, जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज ने रविवार रात 2 बजे वीडियो जारी कर प्रदेश अध्यक्ष की बात का खंडन करते हुए तय समय पर प्रदर्शन का ऐलान किया था।
प्रदेश अध्यक्ष रामदास महाराज ने अपने वीडियो मैसेज में कहा था कि इस आंदोलन में कुछ राजनीतिक लोगों की घुसपैठ हो गई है। उन्होंने कहा था कि ये लोग शासन के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों से जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *