Newsमप्र छत्तीसगढ़

नगरनिगम ई-वाहन चार्जिंग का स्टेशन शुरू, 15 रूपये प्रतियूनिट लगेगा चार्ज

ग्वालियर. ई-वाहनों के लिये पहला चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ गुरूवार को 11 बजे महापौर शोभा सिकरबार द्वारा किया गया है। यह स्टेशन पेट्रोप पम्प की तरह काम करेगा। जहां वाहन चालक 15 प्रतियूनिट के हिसाब से अपने वाहनों को चार्ज कर सकेंगे। नगरनिगम द्वारा सिटीसेंटर के नजदीकी तरण पुष्कर के पास स्थापित इस चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ कर दिया है। इस मौके पर निगमायुक्त संघ प्रिय समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे। सहायक यंत्री विद्युत अभिलाषा बघेल ने बताया है कि ई-वाहन धारकों की सुविधा के लिये यह स्टेशन शुरू किया गया है। यहां पेट्रोप पम्प की तर्ज पर चार्जिंग गन का उपयोग कर वाहनों को चार्ज किया जायेगा।
5 स्थानों पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन
ग्वालियर में कुल 5 स्थानों को ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए चयनित किया गया था। फिलहाल तरुण पुष्कर, नगर निगम मुख्यालय के पास मल्टीलेवल पार्किंग सिटी सेंटर और मल्टीलेवल पार्किंग कंपू सहित 3 स्थानों पर ये स्टेशन चालू हो गए हैं। इन स्टेशनों पर एक बार में 45 मिनट में दो गाड़ियां चार्ज की जा सकती हैं।
45 मिनट में चार्ज होगी 80 प्रतिशत बैटरी
चार्जिंग के बाद मशीन में खपत हुई यूनिट के अनुसार राशि प्रदर्शित होगी, जिसका भुगतान करने पर कर्मचारी चार्जिंग गन हटा देगा। उन्होंने बताया कि यह 60 KVA का स्टेशन है, जिस पर एक बड़ी गाड़ी की 80 प्रतिशत बैटरी लगभग 45 मिनट में चार्ज हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş