पुलिस-पटवारी समेत इन विभागों की लिस्ट तैयार, 15 जून से होंगे तबादले
भोपाल. कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए सरकार द्वारा हटाए गए बैन के बाद प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर पर लिस्टें बनवाने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री के समक्ष जमा करा दी है। ऐसे में शिक्षा विभाग को छोडकर बाकी विभागों की सूचियां आज से जारी होना शुरू हो सकती है जबकि शिक्षा विभाग की लिस्टें 28 जून के आसपास निकलने का अनुमान है।
प्रशासनिक स्तर पर कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जाने है
जानकारी के अनुासर मप्र शासन द्वारा हर साल की तरह इस बार भी जून में 15 जून तक ट्रांसफरों से बैन हटाया गया है। जिसके तहत इस अवधि में स्वैच्छिक से लेकर प्रशासनिक स्तर पर कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जाने है। जो कर्मचारी पसंदीदा स्थानों पर जाना चाहते है उन्हें भी बैन हटने का बेसब्री से इंतजार था जबकि जिन्हें बेवजह यहां से वहां करने की आशंका है उन्हें डर सता रहा है।
जैसे ही ट्रांसफरों से बैन हटा तो पसंदीदा स्थानों पर पदस्थ होने के लिए बाट जोह रहे अधिकारी-कर्मचारियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधते हुए अपने-अपने नाम प्रशासनिक लिस्टों में दिलवाने का प्रयास किया है। जबकि कई ऐसे अधिकारी-कर्मचारी है जिन्हें जनप्रतिनिधि इधर से उधर करेंगे वह बचने के लिए संपर्क साधे हुए है। उन सभी की लिस्टें तैयार होने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप के समक्ष जमा करा दी गई है। अब विभागवार लिस्टें निकलने की शुरूआत होगी। शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व स्वैच्छिक लिस्टें एक साथ निकाली जाएंगी। इसलिए स्वैच्छिक वालों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। 28 तक पूरी होने पर एक साथ आदेश निकाले जाएंगे।

