15 दिन में प्रत्याशी घोषित कर सकती भाजपा
भोपाल. भाजपा मप्र में 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए अपने जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने बड़े नेताओं के कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसी के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल मंगलवार को मुरैना लोकसभा में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते पार्टी के केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री क्लस्टर मुख्यालयों में बूथ स्तरीय सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।

