पूर्व डीजीपी की नातिन की हत्या चश्मदीद पर किये हवाई फायर
ग्वालियर. 10 जुलाई को पूर्व डीजीपी सुरेन्द्रसिंह यादव की रिश्ते में नातिन अक्षया यादव की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में छात्रा की सहेली सोनााक्षी शर्मा चश्मदीदी गवाह है। सोनाक्षी की मां करूणा शर्मा भी गवाह है। मंगलवार की सुबह करूणा एक्टिवा से स्कूल जा रही थी। वह टीचर है।माधोगंज 12 बीघा इलाके में 2 बदमाश उनकी एक्टिवा के सामने आ गये। उन्हें रोक कट्टे से 2 हवाई कर दिये। इसके बाद वह वहां से भाग निकले।
यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे का है. जब अक्षया यादव हत्याकांड की गवाह करुणा शर्मा अपने स्कूटर पर सवार होकर बारह बीघा स्थित अपने घर से कुछ दूरी पर पहुंची थीं. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने करुणा को रोक लिया और इस बात के लिए धमकाया कि वह अक्षया यादव हत्याकांड के केस में गवाही न दें. इतना ही नहीं, बदमाशों ने करुणा शर्मा को जान से मारने की नीयत से दो गोलियां भी चलाईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गईं. इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.
क्या है पूरा मामला
बता दें कि 10 जुलाई 2023 को ग्वालियर के कंपू इलाके के ‘बेटी बचाओ चौराहे’ पर मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र यादव की नातिन अक्षया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के वक्त अक्षया अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ थी. इस मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपी बनाए गए थे और केस में सोनाक्षी शर्मा गवाह हैं. 25 जनवरी को इसी मामले के तीन आरोपी थाटीपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह से फरार हो गए थे और तभी से करुणा खुद समेत अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रही थीं. घटना के बाद तुरंत बाद उन्होंने ने फोन कॉल पर पुलिस को सूचित किया. पुलिस इस मामले की जांच करते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में जुटी थी.
एसपी बोले- FIR दर्ज कर ली
ग्वालियर एसपी राजेश सिंह ने मीडिया को बताया कि जब करुणा शर्मा अपने घर से 1 किलोमीटर दूर पहुंची थीं, तब दो बदमाशों ने रोककर उन्हें धमकाया और गोली भी चलाई. करुणा ने सुरक्षा कर्मियों को फोन लगाकर इस बात की जानकारी दी थी. बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

