12 अक्टूबर को एक दिवसीय यात्रा पर ग्वालियर आयेंगे उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, थ्री लेयर होगी सुरक्षा व्यवस्था
ग्वालियर. उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू 12 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति को आईआईटीएम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना है और साथ ही फूलबाग मैदान पर लोगों को सांकेतिक रूप से जमीन के पट्टे वितरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति को ‘‘जेड’’ श्रेणी की सुरक्षा होती है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस अभी से अलर्ट मोड पर आ गये हैं। उपराष्ट्रपति की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार की शाम कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी, निगमायुक्त किशोर कन्याल और एएसपी हितिका वॉसल फूलबाग मैदान पहुंचे और सभी तैयारियों का जायजा लिया।
एक दिवसीय प्रवास पर हैं उपराष्ट्रपति
ग्वालियर में 12 अक्टूबर को देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं, हजीरा स्थित आईआईटीएम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना हे। इसके बाद उपराष्ट्रपति बैंकया नायडू फूलबाग मैदान में गरीबों को ेजमीन के सांकेतिक रूप से पट्टे वितरित करने के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा के लिये तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिये उन स्थानों को तय किया जा रहा है। जहां पर पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। इसको लेकर मंगलवार की शाम अधिकारियों ने आईआईटीएम और फूलबाग मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तय किया है कि डी घेरे में पूरी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 3 स्तर की सुरक्षा घेरा बनाया जायेगा। बिना आईडी कार्ड के किसी भी प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
शहर की यातायात व्यवस्था में होगा बदलाव
12 अक्टूबर को शहर की यातायात व्यवस्था में सुरक्षा व्यवस्था लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिस रूट पर उपराष्ट्रपति को आना जाना होगा वहां विशेष सुरक्षा के साथ ही उनके जाने से 20 मिनट पहले ही यातायात को रोकने की प्लानिंग है। प्रोटोकॉल अधिकारी एवं झांसी रोड एसडीएम सीबी प्रसाद ने बताया कि उपराष्ट्रपति को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जल्द जारी कर दिया जायेगा।

