रिश्वतखोर अधिकारी-रोजगार सहायक 8 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगों हाथों गिरफ्तार, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बदले मांगे थे 12 हजार 500 रूपये
ग्वालियर. शिवपुरी में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने मंगलवार की देर शाम को एक रोजगार सहायक अधिकारी को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बदले में 8 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगों हाथों मौके से गिरफ्तार किया है। रोजगार सहायक ने 12 हजार 500 रूपये की डिमांग की थी।
क्या है पूरा मामला
कोंडर गांव तहसील नरवर निवासी राजकुमार परिहार ने ईओडब्ल्यू ग्वालियर में 4 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई कि उसके ट्रक ड्राइवर भाई प्रताप परिहार की मौत 2007 में एक सड़क हादसे में हो गई थी। उक्त प्रकरण में 1 लाख 25 हजार रुपए का बीमा क्लेम उनके परिजनों को मिलना है। चूंकि 2019 में प्रताप परिहार की पत्नी रेखा की भी मौत हो गईए इस कारण क्लेम लेने के लिए रेखा के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता थीए परंतु पंचायत का रोजगार सहायक मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के बदले 12 हजार 500 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर राजकुमार परिहार ने मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू को दर्ज कराईए जिस पर टीम ने सोमवार को ही रिकॉर्डिंग करवाई और मंगलवार को आवेदक को रोजगार सहायक राजकुमार कोली के पास 8 हजार रुपए की रिश्वत लेकर भेजा। जब रोजगार सहायक ने मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले रिश्वत ली। तभी ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी रोजगार सहायक को मौके के गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया।

