सात नं. चौराहे पर वाहनों की जांच, कमियां पाए जाने पर लगाया लगभग 65 हजार का जुर्माना
ग्वालियर-स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा स्कूली वाहनों का अभियान बतौर निरीक्षण कराया जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर बुधवार को परिवहन विभाग के संभागीय उड़नदस्ता द्वारा मुरार स्थित सात नंबर चौराहे पर स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान प्रगति विद्यापीठ स्कूल के 12 वाहनों में कमियां पाए जाने पर 64 हजार रुपए का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों की फिटनेस, एफएपीएस, एफडीएसएस, बीमा, 2 दरवाजे, आपातकालीन द्वार व परमिट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा मानकों में कमी पाई जाने पर यह जुर्माना लगाया गया है।

