LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या: कार से अगवा कर चुनरी से घोंटा गला, झाड़ियों में फेंका शव

ग्वालियर. मध्य प्रदेश पुलिस ने ग्वालियर जिले में 17 साल की लड़की की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की ने उनमें से एक से शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त की सुबह जिले के कम्पू पुलिस स्टेशन इलाके में कैंसर पहाड़िया के पास झाड़ियों में लड़की का शव मिला। आरोपियों की पहचान ईशान खान और अरबाज खान के तौर पर हुई है। परिवार के मुताबिक, नाबालिग लड़की नया बाजार इलाके में एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी। वह 30 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे काम पर निकली थी, लेकिन रात 8 बजे तक घर नहीं लौटी। परिवार ने दुकानदार से पूछा तो उसने बताया कि वह काफी पहले ही निकल गई थी। रिश्तेदारों ने उसे ढूंढा और फिर परिवार ने आधी रात के करीब कम्पू पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


ईशान नाम का लड़का उसे परेशान कर रहा था
सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रॉबिन जैन ने बताया कि कल एक घटना सामने आई जिसमें कैंसर पहाड़िया पर 17 साल की लड़की का शव मिला। यह एक गंभीर मामला था। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम को भी वहां बुलाया गया और मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ईशान नाम का लड़का उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने ईशान को पूछताछ के लिए बुलाया और नाबालिग के परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए। ईशान ने पुलिस को बताया कि उसने नाबालिग से शादी के लिए कहा था, लेकिन वह शादी करने से इनकार कर रही थी। वह नाबालिग को अपनी गाड़ी में मनाकर ले गया और फिर उसके घर के बाहर एक पुलिया के पास उसे छोड़ दिया।
आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो अपना जुर्म कुबूल कर लिया
लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो उस समय नाबालिग लड़की को वहां छोड़ती हुई कोई गाड़ी नहीं दिखी, जिससे कुछ शक पैदा हुआ। पुलिस ने बाद में आरोपी ईशान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, ईशान ने खुलासा किया कि उसने अपनी मौसी के बेटे अरबाज के साथ मिलकर रात करीब 9 बजे केआरजी कॉलेज के पास से लड़की को जबरदस्ती कार में बैठाया, उसे कैंसर पहाड़िया ले गए और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने कैंसर पहाड़िया के पास कार से उसकी लाश फेंक दी और वहां से चले गए।
दोनों आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में
ग्वालियर के महलगांव गली नंबर 3 के रहने वाले दोनों आरोपितों, ईशान खान और अरबाज खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ईशान लड़की के संपर्क में था, जबकि अरबाज गाड़ी चलाने और घटना में मदद करने में शामिल था। अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए आरोपियों से और पूछताछ करेगी और उसी के अनुसार जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *