अब हम भी पुलिस को डंडा लेकर दौड़ायेंगे-आक्रोशित छात्र बोले
नई दिल्ली. 10 अगस्त सोमवार की रात रांची की सड़कों पर जो हुआ, उसने न केवल जेपीएससी-जेएसएससी के अभ्यार्थियों के दिलों को जख्म दिये है। बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं का खून खौला दिया है। प्रदर्शनकारी छात्रों का सीधा आरोप है कि राज के अंधेरे में पुलिस ने उन पर बर्बरता से लाठियां बरसाई है। जिसमें कई छात्र-छात्रायें गंभीर रूप से घायल हो गये है।
सड़कों पर उतरे युवा अब सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिसिया बर्बरता की परतें खोल रहे है। रांची के धुर्वा मोड पर धरनास्थल पर देवेन्द्रनाथ महतो के साथ भूख हड़ताल पर बैइे 4 जांबाज अभ्यार्थियों से सीधी बातचीत की और जाना कि लाठीचार्ज के बाद अब उनका आगे का क्या रूख है।

