अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर पथराव पर हुई एफआईआर दर्ज, मोबाइल तोड़ा, ईट उठाई
भोपाल. नर्मदा कॉलोनी में नाले के ऊपर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरनिगम की टीम पर हमला करने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों को मारने के लिये एक युवक ने ईट उठा ली। जबकि जेसीबी का कांच फोड़ने की प्रयास भी किया। एक कर्मचारी का मोबाइल भी तोड़ दिया । मामले में शाहपुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
ममला दोपहर 3.30 बजे का है। नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता गोविंदपुरा स्थित नर्मदा कॉलोनी पहुंचा। यहां पर नाले के लिये 8-10 टीनशेड़, झुग्गियां बनी हुई थी। इन्हें लगभग 4 परिवारों ने बनाया था। कार्यवाही के बीच परिवार के सदस्य विवाद करने पर उतारू हो गये। उन्होंने टीम के साथ गाली-गलौच करते हुए हमला करने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की के साथ कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और ईंटें मारने का प्रयास किया। अतिक्रमण अधिकारी शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शाहपुरा थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले रामपाल के विरूद्ध केस दर्ज कराया है।

