Newsमप्र छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में महिजा जजों की संख्या होगी वृद्धि, चीफ जस्टिस जायेंगे सुप्रीम कोर्ट


ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आगामी दिनों में बड़ा न्यायिक फेरबदल देखने का मिल सकता है। न्यायिक और कानूनी हलकों में चर्चा है कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा का नाम सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिये विचाराधीन है। इसके अलावा हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ जज के संभावित तबादले की भी चर्चा है। यदि ऐसा होता है तो प्रदेश की न्यायपालिका के शीर्षस्तर पर अहम बदलाव देखने को मिलेंगे।
इस दौरान, हाईकोर्ट में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार हाईकोर्ट जज पद के लिये 6 न्यायिक अधिकारियों के नाम स्टेट कॉलेजियम में मंजूर होकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को भेजे जा चुके है। इनमें 3 महिलायें न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल होने से हाईकोर्ट में महिला जजों की संख्या में इजाफा होने की संभावना भी मजबूत हुई है।
हाई कोर्ट में स्वीकृत कुल पद 53 हैं, इनमें 12 पद खाली
मप्र हाई कोर्ट में जजों के कुल 53 स्वीकृत पद हैं, जिनमें वर्तमान में 12 पद रिक्त हैं। 27 मई को जस्टिस हिरदेश, 14 जून को जस्टिस बीके द्विवेदी और 27 जून को जस्टिस विजय कुमार शुक्ला सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनके रिटायरमेंट के बाद रिक्त पदों की संख्या और बढ़ जाएगी। फिलहाल हाई कोर्ट में अनुराधा शुक्ला एकमात्र महिला जज हैं। 12 जनवरी 2025 को जस्टिस सुनीता यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद महिला जजों की संख्या घटकर एक रह गई थी। नई नियुक्तियों के बाद इसमें बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş