Newsमप्र छत्तीसगढ़

खुरैरी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, बहन के दरवाजे से उठी भांजी डोली, उसी गांव में जली मामा की चिता

गांव में हुआ मृतक का अंतिम संस्कार
ग्वालियर. खुरैरी निवासी मृतक रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह के घर में खुशियों का माहौल था। बहन के घर ‘‘भात’’ का कार्यक्रम था। जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ था। मंगलवार की रात पप्पू बाजार से सामान लेकर लौट रहा था।
अभी घर के सामने पहुंचा ही था कि तभी घर के सामने खड़े अनार सिंह और उसके साथियों से ‘‘घूरकर देखने’’ की बात पर कहासुनी हो गयी। विवाद इतना बढ़ कि पहले पथराव हुआ। फिर हमलावरों ने राइफलें निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
घर की छत से चलाई गोलियां
जैसे ही विवाद बड़ा तो आरोपी अनारसिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल अपनी छत पर चढ़ गये। नीचे खड़े कुशवाह परिवार पर राइफल से गोलीबारी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावरों ने 20 से अधिक गोलियां फायर की। जिस पर रमेश उर्फ पप्पू जान बचाने के लिये अपने की ओर भागा। लेकिन दरवाजे पर ही गोली लग गयी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आयी पत्नी पुष्पा और बेटा अनिल, रवि को भी छर्रे लगने से घायल हो गये।
घर पर लटके ताले, गली में पुलिस का पहरा, एक गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पक्ष के हौसले पस्त हो गए। गिरफ्तारी के डर से आरोपी अपने पूरे परिवार, महिलाओं और बच्चों के साथ रातों-रात घर छोड़कर भाग निकले हैं। वर्तमान में आरोपियों के घरों पर ताले लटके हुए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दिया है ताकि दोबारा कोई हिंसक झड़प न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *