दिनदहाडे कैंसर पहाडी स्थित लॉ कॉलेज से छात्रा का अपहरण, पुलिस ने शहर में चारों तरफ से नाकेबंदी

ग्वालियर. दिनदहाड़े दोपहर 2.30 से 2.45 बजे के बीच महात्मा गांधी लॉ कॉलेज से पढ़ाई करके बाहर निकली थी छात्रा और पहले छात्रा को अपने साथ ले जाने की फिराक में खड़ा जीतू तोमर जैसे उसकी निगाह छात्रा पर पड़ी तो उसने छात्रा को बेलेनो कार में कार मौके से फरार से होने से पहले छात्रा का मोबाइल सड़क पर फेंक गया। तभी अचानक बलेनो कार में सवार आरोपी वहां पहुंचा। उसने जूनियर छात्रा को धक्का देकर अलग किया और सेकेंड ईयर की छात्रा को जबरन कार में डालकर फरार हो गया। घटना से घबराई जूनियर छात्रा ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान ने बताया कि यह शख्स युवती पर शादी के लिये दबाव बना रहा था लेकिन छात्रा ने कई बार मना किया। लेकिन इसके बाद भी लगातार परेशान कर रहा था। पिछले काफी दिनों युवती के माता-पिता परेशान है। दिसम्बर-जनवरी मंें 354 के केस में ग्वालियर केन्द्रीय जेल में बन्द था, इस प्रकरण में चालान भी पेश किया जा चुका है। इसकी जमानता इसके चाचा ने ही कराई ह ैमाता-पिता से बात तक नहीं होती है। पुलिस को ऐसा अनुमान जीतू छात्रा को अपने लेकर झांसी रोड़, सिकरोदा, दतिया और झांसी की ओर रवाना हुआ है।
ग्वालियर पुलिस के झासी रोड, सिरोल, गिरवाई, मुरार की टीम चारों से घेराबंदी कर रही है। शहर के चारों ओर नाकेबंदी की गयी है। इसलिये जीतू छात्रा को शहर बाहर ले जाने की संभावना कम है।
जल्द छात्रा को बरामद करेंगे-सीएसपी
कम्पू सीएसपी हिना खान ने बताया कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

