Newsमप्र छत्तीसगढ़

भगवान आदिनाथ का मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, आचार्य निर्भय सागर रहे मौजूद

डबरा. नगर के सकल दिगम्बर जैन समाज ने प्रथम तीर्थकर श्री1008 आदिनाथ भगवान को जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। यह आयोजना परम पूज्य आचार्य 108 श्री निर्भय सागर महाराज के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और धर्म का लाभ उठाया।
महोत्सव की शुरूआत सराफा बाजार स्थित जैन मंदिर में सुबह 6.30 बजे हुई। भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा और संगीत मय पूजन पूर्व विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस बीच पूरा मंदिर परिसर भगवान के जयकारों और भक्तिमय संगीत से गूंज उठा।
पूजन के उपरांत सराफा बाजार मंदिर जी से एक विशाल और आकर्षक चल समारोह (रथयात्रा) का शुभारंभ हुआ। इस रथयात्रा में परम पूज्य आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज ससंघ उपस्थित रहे और कदम-कदम पर समाज को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुजरा। जगह-जगह पर शहर के धर्मप्रेमी बंधुओं ने भगवान की आरती उतार कर रथयात्रा का स्वागत किया। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş