Newsमप्र छत्तीसगढ़

वेनेजुएला -पसली टूटी, आंखों में चोट अमेरिका ऑपरेशन में ऐसा हुआ मादुरो की पत्नी का हाल

नयी दिल्ली. वेनेजुएला की कभी लाडली रही फर्स्ट लेडी के चेहरे पर पट्टिया बंधी थी। उनकी दाहिनी आंख पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। माथे पर बैंडेज था और चेहरा झुका हुआ था। यह हालत वेनेजुएला की फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेंस का था। जब सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। श्रीमति सिलियां फ्लारेंस के वकील ने अदालत मे जज को बताया है कि ऑपरेशन के समय सिलिया को अच्छी खासी चोट लगी है और हो सकता है कि उनकी पसली टूट गयी हो।
जज के सामने पेश किया फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेंस मेनहट्टन को
टेक्सास के वकील मार्क डोनेली जो सीलिया फ्लोरेंस का केस लड़ रहे हैं। वकील ने कहा है कि हटाये गये तानाशाह निकोलस मादुरो की पत्नी को शनिवार को कारावास में अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान काफी चोटें आई है। इस ऑपरेशन में उनकी पसली में फ्रैक्चर आ गयी है। चेहरा काला पड़ गया है। जज एल्विन हेलरस्टीन ने फेडरल प्रॉसिक्यूटर को फ्लोरेस के डिफेंस वकील के साथ मिलकर यह पक्का करने का निर्देश दिया कि उन्हें वह इलाज मिले जिसकी उन्हें जरूरत है.मादुरो के वकील ने अलग से कहा कि उनके क्लाइंट को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।
राष्ट्रपति मादुरो के वकील ने अलग से कहा कि उनके क्लाइंट को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।  अमेरिका ने मादुरो और उनकी पत्नी को अभी ब्रुकलिन की बदनाम मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर जेल में रखा गया है।  दोनों ही कैदियों के बीच एक फ्लोर का फासला है। लेकिन उनकी हथकडियां एक रंग की है। बता दें कि शनिवार को अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को सिलिया फ्लोरेस को उनके कमरे से अमेरिकी एजेंटों ने खींचकर बाहर निकाला था।
सिलिया पर आरोपों की लंबी लिस्ट
वेनेजुएला में इंटेलिजेंस के एक पूर्व प्रमुख ने 69 साल की फर्स्ट लेडी के बारे में कहा है कि वह “पर्दे के पीछे से सब कुछ कंट्रोल कर रही थीं.” मादुरो सरकार में पूर्व सीनियर प्रॉसिक्यूटर ज़ायर मुंडारे ने कहा, “वह वेनेजुएला में भ्रष्टाचार के मामलों में एक बहुत ही अहम व्यक्ति हैं- बिल्कुल अहम,और खासकर सत्ता के ढांचे में।”
“बहुत से लोग उन्हें मादुरो से कहीं ज़्यादा चतुर और समझदार मानते हैं।”
मादुरो के कथित दमनकारी सख्त शासन में फ्लोरेस कथित तौर पर पर्दे के पीछे से चीजें कंट्रोल कर रही थीं। उन दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों से एक दो लोगों के कार्टेल की तस्वीर सामने आती है, जिसमें ड्रग्स से होने वाले मुनाफे, हाई-पावर्ड हथियारों और अपने आस-पास के लोगों पर पूरे कंट्रोल के आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *