सीवर एवं पानी की शिकायत का 24 घंटे में करें निराकरण, इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस – निगमायुक्त
ग्वालियर – सीएम हेल्पलाइन कें अंतर्गत सीवर एवं पानी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से 24 घंटे के अंदर हर हाल में संतुष्टि के साथ निराकरण किया जाना है। यदि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता से बात किए जाने पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कार्यवाही के लिए तैयार रहे। निगमायुक्तसंघ प्रिय ने समय सीमा बैठक में सभी विभाग अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त ने सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो शिकायतें नोट अटेंडेंट हैं ऐसे सभी अधिकारियों को नोटिस जारी करें। इसके साथ ही शिकायतों के निराकरण में लापरवाही करने वाले इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस एवं मदाखलत अधिकारी चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही टीएल प्रकरणों पर कार्यवाही करने में लापरवाही बरतने पर मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक के आवास पूर्ण कराये जाने की समीक्षा करते हुए क्षेत्र क्रमांक 17 एवं 23 के अंतर्गत आवासों की जानकारी ली तथा शीघ्र आवास पूर्ण कराने अथवा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही समग्र ईकेवायसी की समीक्षा करते हुए सभी क्षेत्र अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में ईकेवायसी का कार्य अभी पीछे हैं उन्हें तेज गति से पूर्ण करें तथा ईकेवायसी के कारण वृद्धावस्था पेंशन रूकी है, तो तत्काल जांच करें और आवश्यक कार्यवाही करें। इसके साथ ही सम्पत्तिकर की समीक्षा करते हुए सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि साप्ताहिक समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा अपर आयुक्त भी समीक्षा कर सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति करायें। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

