10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए थाने गिरफ्तार, जेसीबी व ट्रक चलवाने के बदले में मांगी थी रिश्वत
लोकायुक्त ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रामपुर थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध मिट्टीए रेत व पत्थर का काम करवाने के एवज में ली थी रिश्वत
मुरैना (रामपुर) ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने रामपुर थाना प्रभारी राहुल उपाध्याय को थाने के बाहर परिसर में पकड़ा है। रिश्वत रेतए मिट्टी व पत्थर का अवैध उत्खनन करने वाले वाहनों को बे.रोकटोक चलने के एवज में ले रहा था।
क्या है पूरा मामला
बुधवार की दोपहर 4 बजे के करीब थाना प्रभारी राहुल उपाध्याय थाना परिसर के बाहर खड़े थेए इसी दौरान लोकायुक्त की टीम वहां पहुंची।टीम ने उनके पेंट की जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाले। इसके बाद राहुल उपाध्याय को थाने के भीतर ले जाकर उनके हाथ धुलवाए तो पूरा पानी रंगीन हो गया। यह रिश्वत जारौली गांव के राघवेन्द्र उर्फ बड़े कुशवाह से ली थीए बड़े कुशवाह ने शिकायत की थी वह ट्रैक्टर.ट्रॉली व जेसीबी से मिट्टी खोदकर बेचने का काम करता है। इस काम को बिना किसी परेशानी के करने के एवज में थाना प्रभारी यह रिश्वत ले रहा था। हालाकि हकीकत यह हैए कि बड़े कुशवाह मिट्टी से ज्यादा अवैध रेत व पत्थर का उत्खनन व परिवहन करता था। बिना किसी पुलिस कार्रवाई के कारोबार चलाने के लिए थाना प्रभारी राहुल उपाध्याय ने यह रिश्वत ली थी।
दलाल के चक्कर में फंसे
रामपुर थाने पर पत्थर व रेत के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ व्यक्ति हमेशा बैठा रहता है। बताया जाता है कि वह रेत व पत्थर के ट्रैक्टर पकड़े जाने पर पुलिस व माफिया के बीच में समझौता और लेनदेन कराता है। पहले भी एक थाना प्रभारी से मिलकर एक सेना के जवान पर झूठा प्रकरण दर्ज कराया था। थाने से जुड़े सूत्र बताते हैं कि राहुल उपाध्याय से फरियादी की डील भी इसी दलाल ने कराई थी।

