Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में सीएम शिवराज सिंह का विरोध, दाताबंदी छोड़ पहुंचे सीएम 7 मिनट में भागे, लखीमपुर घटना से नाराज थे

ग्वालियर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में सिंघु बॉर्डर के आए सिक्खों ने विरोध कर दिया। शिवराज दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा के तीन दिवसीय महोत्सव के आखिरी दिन यहां मत्था टेकने पहुंचे थे। शिवराज के पहुंचते ही सिंघु बॉर्डर से आए सिख यहां पहुंचे और उनका विरोध शुरू कर दिया। यह देखते ही प्रशासन और पुलिस अफसरों के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह गुरुद्वारा प्रबंधन से चर्चा कर माहौल शांत करवाया गया। सीएम शिवराज सिंह ने विरोध के बाद मत्था टेक आशीर्वाद लिया। उनके कार्यक्रम को भी छोटा कर दिया गया। सीएम के आने और मत्था टेक कर जाने में सिर्फ 7 मिनट लगे। उधर, गुरुद्वारा प्रबंधन ने किसी तरह के विरोध से इनकार किया है।

सीएम को अंदर प्रवेश नहीं करने देंगे
दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा के 400 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया था। बुधवार दोपहर 3 बजे सीएम शिवराज सिंह का आने का कार्यक्रम था। सीएम चौहान डेढ़ घंटा देरी से 4:30 बजे यहां पहुंचे। माहौल उस वक्त बिगड़ गया, जब सिंघु बॉर्डर से आए सिखों ने कृषि कानून और लखीमपुर खीरी घटना का जिम्मेदार भाजपा को बताते हुए शिवराज सिंह चौहान का विरोध शुरू कर दिया। सिख गुरुद्वारा के पास पोर्च में एकत्रित हो गए। समाज के लोग बात करने लगे कि सीएम को अंदर प्रवेश नहीं करने देंगे। माहौल देखकर प्रशासन और पुलिस अफसरों ने गुरुद्वारा प्रबंधन से चर्चा कर आक्रोश शांत कराया। इसके बाद भी तय हुआ कि सीएम जब आएंगे, तो सिख समाज के कुछ ही लोग अंदर जाएंगे बाकी बाहर रहेंगे।

सिर्फ 7 मिनट में वापस हुए मुख्यमंत्री
सीएम शिवराज सिंह चौहान 4.34 बजे गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए अंदर पहुंचे इसके बाद 4.41 बजे बाहर निकल गए। कहा जा रहा है कि सीएम के पास समय नहीं था, इसलिए शॉर्ट कार्यक्रम बनाया गया था। सूत्रों के मुताबिक विरोध होने पर कार्यक्रम शॉर्ट कर दिया। वे मत्था टेककर वापस चले गए। इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता व नेता ज्यादा नजर आए। सिख समाज के कम ही लोग दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet giriş jojobet güncel giriş coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel madridbet madridbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş casibom casibom giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş holiganbet holiganbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş holiganbet holiganbet giriş elexbet elexbet giriş deneme bonusu veren siteler jojobet Sonbahis Sonbahis giriş Hiltonbet Hiltonbet giriş kingroyal kingroyal giriş meritking meritking giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş meritking meritking giriş kingroyal kingroyal giriş pusulabet pusulabet giriş pusulabet pusulabet giriş matbet matbet matbet giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis betpas betpas güncel giriş betpas giriş betpas piabet interbahis interbahis giriş klasbahis klasbahis güncel giriş belugabahis belugabahis giriş betpas betpas giriş imajbet grandpashabet holiganbet pusulabet matbet vdcasino sekabet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet betcio betcio giriş betpas giriş betpas ultrabet ultrabet giriş holiganbet holiganbet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş marsbahis marsbahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş alobet alobet giriş klasbahis klasbahis giriş mariobet mariobet giriş casibom casibom güncel giriş jasminbet jasminbet giriş klasbahis klasbahis giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş jojobet jojobet giriş jasminbet jasminbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet güncel giriş