Newsमप्र छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड से न्यूड वीडियो डिलीट करने के एवज में 1 लाख रूपये, नही ंदेने पर वीडियो किया वायरल, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

ग्वालियर. तानसेन नगर निवासी एक छात्रा ने सायबर क्राइम और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। एक मनचले ने पहले छात्रा से दोस्ती कर फिर प्यार के जाल में फंसाकर उसके निजी वीडियो शूट कर लिये। जब छात्रा ने बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बॉयफ्रेंड ने छात्रा से एक लाख रूपये की डिमांग की और मांग पूरी नहीं होने पर वीडियो उसके रिश्तेदरों को वायरल कर दिये। जब छात्रा के अंकल ने वीडियो देखते तो उसके पिताा का बताया। इसके बाद छात्रा ने आपबीती सुनाई। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई। छात्रा के अनुसार आरोपी उसे अक्टूबर 2025 से लगातार परेशान कर रहा था। लगभग 3 दिन पहले उसने रिश्तेदारों को वीडियो भेजे थे।
प्रायवेट यूनिवर्सिटी के सेमीनार में हुई थी दोस्ती
18 वर्षीय पीडि़ता 11वीं की छात्रा ने पुलिस को बताया है कि उसकी मुलाकात वर्ष 2024 में महाराजपुरा स्थित एक प्रायवेट यूनीवर्सिटी में आयोजित सेमीनार के दौरान हरमन चावला से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और हरमन ने उसे स्नैपचेट पर जोड़ लिया। पहले सामान्य बातचीत होती थी फिर उसने अपने प्यार का इजहार किया।
प्यार का नाटक फिर ब्लैकमेलिंग का खेल
हरमन ने छात्रा को प्यार के झांसे में लिया और धोखे से उसके न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए। वीडियो हाथ लगते ही आरोपी के तेवर बदल गए। उसने छात्रा को धमकाना शुरू किया और वीडियो डिलीट करने के बदले एक लाख रुपए मांगे। छात्रा ने जब रुपए देने से इनकार किया और आरोपी से बातचीत बंद कर दी, तो वह हैवानियत पर उतारू हो गया।
आरोपी ने छात्रा के निजी वीडियो उसके परिचितों और नाते-रिश्तेदारों को सोशल मीडिया पर भेज दिए। इस शर्मनाक हरकत का खुलासा तब हुआ जब छात्रा के पिता के एक दोस्त ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।
पुलिस की कार्रवाई
ग्वालियर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हरमन चावला के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल अपने घर से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी हरमन चावला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। साइबर टीम भी वीडियो को इंटरनेट से हटाने की प्रक्रिया में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş