Newsमप्र छत्तीसगढ़

गेहूुं से भरे ट्रक में लगी आग, ट्रक ने चालक कूदकर बचाई जान, चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में

ग्वालियर. डबरा नगर के ठाकुर बाबा बायपास पर बालाजी मंदिर के पास एक गेहूं से भरे ट्रक में अचानक आग लग गयी। देखते-देखते ट्रक के केबिन से आग की लपटें उठने लगी। सूचना मिलने पर नगरपालिका की फायरब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। यह ट्रक नम्बर एमपी07-एचबी-6326 व्यापारी राजू घोंघरी वालों का गेहूं लेकर गोदाम की तरफ जा रहा था। ट्रक में करीब 7 लाख रूपये का गेहूं भरा हुआ था। आग लगने से अनुमानतः 3 लाख रूपये का गेहूं जलकर या भींगकर नष्ट हो गया है।
ट्रक में आग लगते ही चालक तत्काल कूद गया। आसपास के लोगों ने तत्काल फायरब्रिगेड को खबर दी। जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया एक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जो शराब के नशे में बताया जा रहा है।
आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं
सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दो ड्राइवरों के बीच हुई लड़ाई के बाद आग लगने की जानकारी भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि पूछताछ जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि डबरा कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहूं की बंपर आवक हो रही है और व्यापारी बड़ी मात्रा में गेहूं की खरीद कर रहे हैं।
जांच में एक और कहानी सामने आ रही है, जिसके अनुसार ट्रक में 2 ड्राइवर सवार थे और वे शराब के नशे में थे। इन दोनों के बीच हुए विवाद के बाद ट्रक में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *