LatestNewsराज्य

हेमंत खंडेलवाल का बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनना तय, कल होगा ऐलान

भोपाल. बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल का मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनना तय है। खंडेलवाल, सीएम मोहन यादव की पसंद बताए जाते है। बाकी बडे नेता भी उनके नाम पर राजी है। थोडी ही देर में भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी और नाम वापसी होगी। माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए खंडेलवाल का सिंगल नामांकन होगा और वे निर्विरोध चुन लिए जाएंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन से पहले प्रदेश कार्यालय पहुंचे हेमंत खंडेलवाल। - Dainik Bhaskar
ग्वालियर-चंबल से 4 बार प्रदेशाध्यक्ष चुने गए
ग्वालियर-चंबल से संगठन को 4 बार नेतृत्व मिला। नरेंद्र सिंह तोमर को दो बार कमान सौंपी गई। पहली बार वे 2006 से 2010 तक और दूसरी बार 2012 से 2014 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। 2014 में वो मोदी कैबिनेट में शामिल हुए। इसके बाद कमान प्रभात झा को मिली, वे 2010 से 2013 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी चंबल से हैं। उन्हें 2020 में संगठन की कमान सौंपी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *