Newsमप्र छत्तीसगढ़

हिट एंड रन में तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, फुटेज में भागती दिखी कार, शख्स की मौत

ग्वालियर. घर से ड्यूटी पर जा रहे महिन्द्रा ऑटोमोबाइल कम्पनी के कर्मचारी को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी है। घटना शुक्रवार की सुबह 7 बजे एमपीसीटी कॉलेज के पास हुई है। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शहर के सिरोल स्थित पृथ्वीनगर निवासी 25 वर्षीय सूरज सिंह धाकरे महिन्द्रा ऑटोमोबाइल कम्पनी में वर्कशॉप कर्मचारी थे। शुक्रवार की सुबह 7 बजे वह अपनी एक्टिवा लेकर ड्यूटी पर जा रहे थे। घर से करीब 1 किमी दूर एमपीसीटी संस्थान के खाद्य गोदाम के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को जेएएच के ट्रॉमों सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया, मृतक के परिजना भी घटनास्थल पर पहुच गये थे।
घर में अकेले कमाने वाला सदस्य
सूरज सिंह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। घर से निकलते समय उन्होंने जल्दी लौटने की बात कही थी। हादसे के बाद परिवार पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है।विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के स्थान पर CCTV कैमरा नहीं था, लेकिन थोड़ी दूरी पर लगे कैमरे में एक काले रंग की तेज रफ्तार कार दिखाई दी। पुलिस का अनुमान है कि यही वाहन हादसे में शामिल हो सकता है। कार को संदेही मानकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet