हाथरस कांड में पीडि़त परिवार के घर दो दिन रहने वाली डॉ. राजकुमारी बंसल का ग्वालियर भीम आर्मी से कनेक्शन
ग्वालियर. हाथरस कांड में पीडि़त परिवार के घर दो दिन रहने वाली जबलपुर की डॉ. राजकुमारी बंसल का भीम आर्मी से जुड़ाव सामने आया है। ग्वालियर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने स्वीकारा कि डॉ. बंसल संगठन से जुड़ी हुई है और उनके फेसबुक पोस्ट पर भड़काऊ संदेशों से यह जाहिर है कि वे इस विचारधारा की समर्थक है।
हाथरस कांड से विवादों में आने के बाद इनका पोस्ट चर्चा में आया
3 अक्टूबर को डाले गए एक पोस्ट में उन्होंने यहां तक लिखा है कि अफसोस है कि हाथरस की बेटी हिंदू है, दफनाया गया होता तो पोस्टमार्टम हो पाता। हाथरस कांड से विवादों में आने के बाद इनका पोस्ट चर्चा में आ गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर डॉ. बंसल से लगातार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह फोन और मैसेज का कोई जवाब नहीं दे रही है।
आजाद प्रीतम सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भीम आर्मी, ग्वालियर
डॉ. बंसल मूलतः ग्वालियर के पंचशील नगर की रहने वाली है और वह जनवरी 2020 में आखिरी बार ग्वालियर आई थीं। डॉ. बंसल भीम आर्मी का सीधा कोई ताल्लुक नहीं है लेकिन वे हमसे जुड़ी हुई है और हमारी बहन है। मैं व्यक्तिगत रूप से परिचित हूं, यदि प्रशासन या पुलिस कोई कार्रवाई करता हैं तो हम उनके साथ खड़े होंगे।

