हाईस्कूल घांसमंडी में क्लब के बच्चों को प्रशिक्षण देकर दिलाई डेंगू मुक्त ग्वालियर की शपथ
ग्वालियर -जिले में मलेरिया, डेंगू एवं मच्छर जनित अन्य बीमारियों के खात्मे के लिये जिला स्वस्थ्य समिति, गोदरेज व फेमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एम्बेड परियोजना संचालित है। जिसके तहत गुरूवार को शासकीय हाईस्कूल घांसमंडी मुरार में ओजस “छू मच्छर चिल्ड्रन क्लब” के बच्चों के साथ मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के विषय में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों को डेंगू मुक्त स्वच्छ ग्वालियर की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में संभाग समन्वयक एम्बेड परियोजना फेमिली हेल्थ इंडिया व प्राचार्य संजीव शर्मा द्वारा बच्चों को मच्छर का लार्वा दिखा कर पोस्टर व प्रदर्शन के माध्यम से रोचक ढंग से मच्छर के जीवन चक्र व डेंगू व मलेरिया की पहचान व बचाव के साधनों के विषय में समझाया गया। साथ ही साथ बच्चों को अपने अपने घर व आस-पड़ोस से मच्छर के लार्वा को नष्ट करने की जिम्मेदारी दे कर घरों में मच्छर ना पनपने देने के लिये आवश्यक सावधानियों के विषय में बताया गया |

