हाईटेंशन लाइन की चपेट में आये 6 मोरों की हुई मौत

मुरैना. दिमनी इलाके के सिरमति गांव में मंगलवार की दोपहर को करेंट लगने से 6 राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो गयी है। बड़ागांव और सिहोनिया के बीच स्थित मंदिर के सामने हुई इस घटना में सभी मोर बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गये थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को मंदिर के सामने खुले खेतों में विचरण कर रहे मोर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गये। इसके बाद एक के बाद लगभग आधा दर्जन मोर करंट से झुलस कर घटनास्थल पर ही दम तौड़ दिया।
मोर की मौत हैं चिंताजनक
स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में पहले भी इस तरह की घटनायें हो चुकी है। लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग के द्वारा कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर की इस तरह से मौत क मामले में वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है।
ग्रामीण बोले- बिजली कंपनी और वन विभाग ने नही उठाया फोन
इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कंपनी और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे प्रशासन और वन विभाग तक मामला पहुंचा।

