सुरक्षा में चूक- सीएम सिद्धारमैया के सामने मंच पद कूदा युवक, पुलिस ने दबोचा
नई दिल्ली. बेंगलुरू में आयोजित लोकतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान कनार्टक के सीएम सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति मंच पर बैठे सीएम के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सतर्क सुरक्षा कर्मियों ने उसे कुछ ही इंच की दूरी पर रोक लिया। शख्स सामने बैठा था और अचानक कूंद कर मंच पर पहुंच गया। घटना के तत्काल बाद स्थिति को काबू में कर लिया गया और कार्यक्रम बिना किसी अन्य व्यवधान जारी रहा।

