Newsराजनीतिराज्य

गणेश जी के हाथों में बन्दूक, लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं शेयर

ग्वालियर. गणेश प्रतिमा अलग-अलग रूप में नजर आ रही हैं, कहीं भगवान किसी रूप में हैं तो कहीे किसी रूप में है। लेकिन शहर के हजीरा के गोसपुरा नम्बर -1 में जो गणेश प्रतिमा स्थापित की है, वह पूरे ग्वालियर-चम्बल में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं और देखने पहुंच रहे है और इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग इस प्रतिमा के फोटो-वीडियो शेयर कर रहे है।
दरअसल, जिले के हजीरा गोसपुरा मोहल्ले में लगी इस प्रतिमा में भगवान गणेश को हाथ में बन्दूक लिये हुए एक डकैत पर निशाना साधते हुए दर्शाया गया हैं। डकैत भगवान के चरणों में है और हाथ में पिस्ट है। गजानन गणेश को हाथ में बन्दूक लिये हुए एक डकैत पर निशाना साधते हुए दर्शाया गया है। डकैत भगवान के चरणों में और हाथ में पिस्टल है। गजानन के इस अनोखे रूप ने लोगों को आकर्षित किया है।
हर दिन के साथ बढ़ रही लोगों संख्या
इस प्रतिमा को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे एक नया और रचनात्मक विचार मान रहे हैं, तो कुछ इसे भगवान का अपमान बता रहे हैं। साथ ही गोसपुरा नंबर एक जिस इलाके में यह प्रतिमा स्थापित की गई है वह शहर के क्राइम का गढ़ रहा है, इसलिए लोगों का यह भी कहना है कि वहां तो हमेशा से ही हथियार के लिए लोग दीवाने रहते हैं। उसी का असर प्रतिमाओं पर भी नजर आ रहा है, लेकिन आयोजकों का कहना है कि वह क्राइम के प्रति एक संदेश देना चाहते थे।

इसलिए है यह प्रतिमा खास, समाज को दे रही संदेश
इस प्रतिमा को स्थापित करने वाले समिति सदस्य अमन शर्मा का कहना है कि ग्वालियर-चंबल अंचल मंे हमेशा से बंंदूक को लेकर क्रेज रहा है। क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। युवाओं में बंदूक के प्रति अलग ही आकर्षण है। कुछ लोग इसे ताकत का प्रतीक मानते हैं, जबकि कुछ इसे अपराध के लिए इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग सुरक्षा के लिए इसे भगवान का वरदान मानते हैं। इस प्रतिमा के माध्यम से हम युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि भगवान से ऊपर कोई नहीं है और हमें अपने भीतर के राक्षसों को मारना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet pusulabet holiganbet kingroyal kingroyal giriş alobet holiganbet betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş matbet matbet giriş atlasbet betcio betplay holiganbet betcio piabet celtabet kulisbet kingroyal kingroyal giriş pancakeswap matbet matbet giriş pancakeswap perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş padisahbet holiganbet cratosroyalbet jojobet holiganbet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet vdcasino holiganbet