सिंधिया के जनता दरबार में आत्मदाह की कोशिश
शिवपुरी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनता दरबार के दौरान बर्खास्त शिक्षक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। शनिवार को मानस भवन में सांसद से न मिल पाने पर कई लोग नाराज दिखे। सुनवाई न होने पर महिला रोई। प्रशासन ने सभी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।
दरअसल जनता दरबार में हजारों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इसमें आए 1261 आवेदन में से 161 का मौके पर ही निराकरण किया गया। अधिकारियों ने कहा सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई। वृद्धावस्था पेंशन के लिए पहुंचे बुजुर्गों को सिंधिया के सामने ही स्वीकृति पत्र प्रदान किए। 31 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिविर में आए आवेदनों की निगरानी की जाएगी और सभी समस्याओं का समय सीमा में निराकरण किया जाएगा। उन्होंने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

