कोचिंग में बदमाशों ने मचाया उत्पात, छात्र-छात्राओं को इंडों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस
ग्वालियर. बहोड़ापुर इलाके में एक कोचिंग के भीतर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का हमलावरों ने हॉकी, बेसबॉल बैट व डण्डों से पीटा है। घबराई छात्रायें यहां वहां भागते हुए नजर आ रही है।
घटना 7 फरवरी की सुबही 9.27 बजे बहोड़ापुर की है। दिनदहाड़े हुए इस हमले की जानकारी पुलिस को पता नहीं चली। पुलिस पहले इस घटनाक्रम को नकारती रहीं । लेकिन जब सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीआई जितेन्द्र तोमर ने बताया कि हमलावर पुरानी छावनी के है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना के वीडियो सामने आये है। उसकी भी पहचान की जा रही है।
हमलावरों ने लड़कियों को भी नहीं छोड़ा
इस घटनाक्रम में हमलावरों ने लड़कियों को भी नहीं छोड़ा। कोचिंग के अंदर घुसे हमलावरों ने तोड़फोड़ मचाई है। डर के चलते छात्राएं यहां वहां छुपते नजर आ रही हैं। किसी ने कोचिंग सेंटर से पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची हमलावर वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया है।ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर के पास एक कोचिंग में शुक्रवार सुबह उस समय घमासान मच गया, जब कार से आए लड़कों ने हॉकी, डंडों के साथ कोचिंग से निकल रहे छात्र छात्राओं पर हमला बोल दिया। जो सामने आ रहा था हमलावर उसे ही पीट रहे थे।

