Newsराष्ट्रीय

दिल्ली में कांग्रेस के 70 में से 67 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, 3 प्रत्याशी ही बचा पाये लाज

नई दिल्ली. कांग्रेस के प्रत्याशियों के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी। वह 70 सदस्यीय विधानसभा में लगातार तीसरी बार अपना खाता खोलने में असफल रहें। हालांकि कांग्रेस के वोट शेयर में 2.1प्रतिशत का मामूली सुधार हुआ है। जबकि उनके कई प्रमुख नेताओं को करारी हार का सामना पड़ा। वहीं कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि वह लोगों का विश्वास फिर से जीतेंगे और 2030 में अपनी सरकार बनायेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एक बार फिर सफाया हो गया। पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी। कांग्रेस के सिर्फ 3 उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। जिनमें कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त जो दूसरे स्थान पर रहने वाले एक मात्र कांग्रेसी नेता है। इस सूची में नांगलोई जाट से रोहित चौधरी और बादली से देवेन्द्र यादव शामिल है। अधिकतर कांग्रस उम्मीदवार भाजपा या आप के बाद तीसरे स्थान पर रहे। लेकिन कुछ सीटों में कांग्रेस के उम्मीदवार एआईएमआईएम के उम्मीदवारों से भी पीछे रहे जिसमें मुस्लिम बहुत क्षेत्र शामिल है।
यह उम्मीदवार रहे तीसरे नम्बर पर
दिल्ली के कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र यादव स्वयं बादली सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा कालकाजी में तीसरे स्थान पर रहीं और पूर्वमंत्री हारून यूसुफ बल्लीमारन में तीसरे स्थान पर थे। जिसका उन्होंने 1993 से 2013 के बीच 5 बार प्रतिनिधित्व किया था।
‘हमने जो खोया…’ पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘हमने जो खोया था, उसका कुछ हिस्सा वापस पा लिया है. ये लड़ाई जारी रहेगी.’ कांग्रेस नेताओं को लगता है कि अब ये एक लंबी और कठिन लड़ाई है, क्योंकि पार्टी लगभग 5.8 लाख वोट हासिल करने में सफल हो सकती है, जो 2020 में 3.95 वोट से थोड़ा अधिक है. लेकिन 2015 में 8.67 लाख वोट और 2013 में 1.93 करोड़ वोट से बहुत दूर है जब उसने 8 सीटें जीती थीं. 2008 में कांग्रेस को 2.49 करोड़ वोट मिले थे, जब उसने 43 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी ।
इसके इतर कांग्रेस का पतन और उसकी बिगड़ती स्थिति का असर इंडिया ब्लॉक की एकता जुटता पर पड़ेगा, क्योंकि इंडिया ब्लॉक में पहले ही कांग्रेस बैकफुट पर है. कांग्रेस के साझेदार वैचारिक मुद्दों और चुनावी तालमेल को लेकर अलग-अलग राय रखते रहे हैं. बिहार में विधानसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक के साझेदारों के बीच तनातनी दिख सकती है. हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन से विपक्षी गुट में उसकी प्रमुख स्थिति और भी कम हो जाएगी. इसलिए जबकि कांग्रेस और AAP ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन किया था, लेकिन उन्होंने दिल्ली में अकेले लड़ने का फैसला किया ।
कांग्रेस ने बिगाड़ा आप का खेल
कांग्रेस के वोट शेयर में मामूली सुधार ने आप आदमी पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया है. कांग्रेस आप के लिए खेल बिगाड़ने में कामयाब रही, जिसे अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भारी नुकसान उठाना पड़ा, जहां कांग्रेस ने आप की कीमत पर मामूली बढ़त हासिल की और भाजपा को फायदा हुआ. चुनाव में आप के वोट शेयर में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. आम आदमी पार्टी को 43.19 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि 2020 के चुनाव में 53.6 प्रतिशत वोट शेयर मिला था ।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट शेयर में 2.1 प्रतिशत का सुधार हुआ है, लेकिन ये वोट शेयर सीट में तब्दील नहीं हो पाया. पार्टी को 2020 के विधानसभा चुनावों में 4.3 प्रतिशत के मुकाबले 2025 के चुनाव में 6.39 प्रतिशत वैध वोट मिले हैं. साल 2008 में कांग्रेस का वोट शेयर 40.31 प्रतिशत (पिछली बार जब कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई थी) था. कांग्रेस का ये प्रतिशत साल 2013 में गिरकर 24.55 प्रतिशत पहुंच गया, 2015 में 9.7 प्रतिशत और 2020 में 4.3 प्रतिशत पर पहुंच गया था । वहीं, AAP ने कांग्रेस के वोट शेयर में सेंध लगाकर 2013 में 29.6 प्रतिशत, 2015 में 54.6 प्रतिशत और 2020 में 53.6 प्रतिशत वोट हासिल किया था है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş holiganbet güncel holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking perabet casibom holiganbet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet bahiscasino tambet grandpashabet jojobet nesinecasino betbey amgbahis betplay betpuan cashwin matbet meritking perabet perabet giriş instagram ban service betsilin betsilin giris pashagaming pashagaming giris gorabet gorabet giris kralbet holiganbet grandpashabet grandpashabet giriş holiganbet giriş çarkbet çarkbet giriş deneme bonusu