LatestNewsराज्य

सरपट दौड़ती ट्रेन में रिसी गैस, जान बचाने के लिए बाहर कूदे लोग, कई घायल

इंदौर. मध्य प्रदेश में यात्रियों से खचाखच भरी एक ट्रेन मानो गैस चेंबर बन गई, धडधडाती दौडती ट्रेन के कोच में गैस रिसी जिससे लोग बेचैन हो उठे। ट्रेन में भगदड मच गई जिसके बाद हादसे की आशंका से घबराए लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर कूद पडे। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए। देर रात रतलाम के पास इंदौर जा रही ट्रेन में यह हादसा हो गया। जोधपुर से इंदौर जा रही ट्रेन नंबर 14801 द बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में र्को यात्री गैस सिलेंडर लेकर चढ गया था। चलती ट्रेन में गैस लीक हो गई जिससे कोच गैस चेंबर बन गया। गैस की बदबू और आग लगने की आशंका से यात्री घबरा उठे। कोच में भगदड मच गई। यात्री जान बचाने के लिए नीचे कूद गए जिससे ई लोग घायल हो गए।
रात करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन जैसे ही डोढर स्टेशन से चली, कोच में रखे सिलेंडर से गैस रिसने लगी। गैस की बदबू आने लगी जिससे यात्री घबरा उठे। गैस रिसने की बात मालूम चली तो किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के धीमे होते ही घबराहट में यात्री कोच से नीचे कूदे। कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं। ट्रेन जब रतलाम पहुंची तो आरपीएफ ने यात्रियों के बयान लिए। यात्रियों ने बताया कि जनरल कोच में यह घटना हुई। जैसे ही गैस रिसी और हंगामा मचा तो सिलेंडर लेकर आनेवाला यात्री सतर्क हो गया। चलती ट्रेन से ही सिलेंडर बाहर फेंक कर वह दूसरे कोच में चला गया। गैस सिलेंडर लेकर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री को अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *