MP में 12 और IAS के ट्रांसफर, 2 घंटे में ही वित्त के पीएम बदले, मनीष रस्तोगी को दायित्व, संजय दुबे बने प्रमुख सचिव,सामान्य प्रशासन

भोपाल. मध्यप्रदेश में 11 दिन में तीसरी बार आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। बुधवार की देर रात 12 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कियेगये है। बुधवार को जारी आदेश मे ंसजय दुबे को प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन बनाया गया है। जबकि सामान्य प्रशासन विभाग के वर्तमान प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को प्रमुख सचिव वित्त बनाया गया है। मंगलवार को जारी सूची में प्रमुख सचिव वित्त अमित राठौरको बनाया गया था। यानी 2 घंटे में ही आदेश पलट गये। वहीं, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी को अपर सचिव, मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
24 घंटे में पलटा पीएस फाइनेंस का आदेश
मोहन सरकार ने प्रमुख सचिव फाइनेंस के पद पर की गई पदस्थापना को 24 घंटे में बदल दिया है। मंगलवार रात जारी आदेश में प्रमुख सचिव वित्त अमित राठौर को बनाया गया था। जबकि बुधवार रात जारी आदेश में यह जिम्मेदारी प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग रहे मनीष रस्तोगी को सौंप दी गई।
मंगलवार को जारी आदेश में राठौर को प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग और प्रमुख सचिव कुटीर-ग्रामोद्योग विभाग (अतिरिक्त प्रभार) के साथ, प्रमुख सचिव वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बुधवार को वित्त विभाग उनसे वापस ले लिया गया। इस आदेश के बाद रस्तोगी अब सीएम मोहन यादव सरकार की पूरी वित्तीय व्यवस्था के कर्ता-धर्ता बन गए हैं।

