सड़को पर बिना परमिट ऑटो दौड़ रहे 39 ऑटो जब्त कर रखे थाने में, न्यायालय के आदेश से छूटेंगे
ग्वालियर. परिवहन विभाग ने अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अनूप कुमार ने शहर में ऑटो चैकिंग के लिये दो टीम गठित की है जिनमें एक टीम आरटीओ एसपीएस चौहान दूसरी टीम एआरटीओ रिंकू शर्मा ने शहर की सड़कों पर बिना परमिट दौड़ ऑटो को चैक किया । जिसमें परिवहन विभाग की टीम नम्बर की 2 प्रभारी एआरटीओ रिंकू शर्मा ने थाना झांसी और कंपू थाने के आसपास चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें लगभग 39 ऑटो बिना परमिट के चलते पाये गये। परिवहन विभाग चैकिंग नम्बर 2 में एआरटीओ रिंकू शर्मा, आरटीआई राजेन्द्र सोनी, हैड कान्स्टेबल भरत रावत, नीलम मिंज, जितेन्द्र गुर्जर, शिवम वर्मा, सुखदेव शर्मा, पाले अली और सुरेश रजक आदि ऑटो चालकों को रोककर परमिट चैक किये बिना परमिट ऑटो जब्त किये।

जब्त ऑटो थानों पर रखे गये
झांसी रोड थाने पर चैकिंग कर रही टीम में एआरटीओ रिंकू शर्मा ने जैसे ही बिना परमिट ऑटो चैकिंग शुरू की तो ऑटो के स्टॉप पर भगदड़ मच गयी। चैकिंग में सबसे पहले बिना परमिट के ऑटो पकड़े गये इसके साथ-साथ चालक का लायसेंस, बीमा, फिटनेस आदि दस्तावेज चैक किये गये। झांसी रोड़ क्षेत्र में 25 ऑटो जब्त कर थाना परिसर में रखवाये गये। वहीं दूसरी ओर कंपू थाना इलाके में 14 ऑटो बिना परमिट के चलते हुए पाये गये जिन्हें जब्त कर कंपू थाना पुलिस को सौंप दिये गये जो न्यायालय के आदेश पर ही छूटेंगे।

